छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 2 इनामी नक्सली ढेर, इलाके... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 2 इनामी नक्सली ढेर, इलाके में सर्चिंग जारी

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। ताड़मेटला इलाके में जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। मुठभेड़ में जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। माओवादियों के शव के साथ हथियार बरामद किया गया है। यह कार्रवाई डीआरजी और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने की है।

जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले के ताड़मेटला इलाके में सर्चिंग पर निकले जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है, जो एक – एक लाख के इनामी थे। नक्सलियों के शव के पास से एक राइफल और एक पिस्टल बरामद किया गया है। जंगलों में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें