CG : तेज रफ्तार गाड़ी ने युवती को मारी टक्कर...आरोपी वाहन चा... - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार गाड़ी ने युवती को मारी टक्कर...आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के रानीतराई क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टाटा एस ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती दूर जा गिरी। उसके चेहरे और सिर में गहरी चोट आने से उसने दम तोड़ दिया।खर्रा से पाटन जाने वाले मार्ग में परतेली गुंडरा हायर सेकेंडरी स्कूल के पास एक टाटा एस वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी।


लोगों ने डायल 112 की मदद से घायल को पाटन अस्पताल ले लाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान बरबसपुर गांव निवासी रंजना ठाकुर (22 साल) के रूप में हुई है।दुर्घटना के बाद रानीतराई पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तेली गुंडरा हायर सेकेंडरी स्कूल के पास एक अंधा मोड़ है।

यहां विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को यह नहीं पता चल पाता कि सामने से कौन सा वाहन कितनी स्पीड से आ रहा है। इस अंधे मोड़ के चलते ये दुर्घटना हुई है। लोगों का कहना है कि मोड़ को ठीक किया जाना चाहिए। यहां आए दिन एक न एक दुर्घटना होती रहती है



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें