सरायपाली : बोंदा (मोहदा ) क्लब संकुल में  क्विज प्रतियोगिता ... - CG Sandesh

सरायपाली : बोंदा (मोहदा ) क्लब संकुल में क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

संकुल बोंदा( मोहदा) के संकुल प्राचार्य टी सी पटेल के निर्देशानुसार आज दिनांक 4.9.23 को क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन शास हायर सेकंडरी स्कूल मोहदा में संपन्न हुआ।इस क्विज प्रतियोगिता में संकुल के चयनित विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें क्लब संकुल बोंदा (मोहदा) के अन्तर्गत प्राथमिक शाला, मिडिल स्कूल एवं हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस क्विज प्रतियोगिता में विज्ञान, गणित एवम् सामान्य ज्ञान का प्रश्न अलग - अलग स्तर जिसमे प्राथमिक, मिडिल, एवं हाई/हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थियों को सवाल निर्णायक शिक्षको द्वारा पूछा गया। जिसमें निर्णायको द्वारा निर्णितअंतिम में चयनित विद्यार्थी हायर सेकंडरी स्तर से कु भवानी पटेल हायर सेकेण्डरी विद्यालय मोहदा , उच्च प्राथमिक स्तर से दुर्गाशंकर साहू उच्च प्राथमिक शाला बोदा, प्राथमिक स्तर से कु चांद चौहान प्राथमिक शाला अमरकोट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं इस प्रतियोगिता में चयनित हुए।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकुल प्राचार्य टी सी पटेल, नारायण भोई प्राचार्य (अमरकोट) , संकुल समन्वयक अनिल पटेल, संकुल समन्वयक कैलाश चंद्र पटेल, एवं शिक्षक गण अरुण प्रधान, धनीराम साव, जितेंद्र पटेल, हेमंत पटेल आदि का इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम का संचालन मोहदा के व्याख्याता मालिक राम पटेल द्वारा की गई। संकुल के प्राचार्य एवं सभी निर्णायक शिक्षको द्वारा क्विज प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें