5 लाख से अधिक कीमत के गांजे की फसल के साथ किसान गिरफ्तार - CG Sandesh

5 लाख से अधिक कीमत के गांजे की फसल के साथ किसान गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर के सीमावर्ती उड़ीसा राज्य में गांजे की अच्छी खासी पैदावार होती है और इसके अवैध कारोबार का दायरा अन्य राज्यों तक भी फैला हुआ है। यहीं बात किसान मंगरु राम को जम गई और उसने गांजे की फसल लगाने का फैसला किया। इसके बाद किसान ने अपनी ही बाड़ी में गांजे की खेती कर डाली।


किसान की थोड़ी सी मेहनत से ही बाड़ी में 5 लाख से अधिक की कीमत के गांजे की फसल पककर तैयार हो गई। जब इसे बेचने की कोशिश की गई तो पुलिस को भनक लगी और पुलिस ने किसान के घर पहुंच कर फसल के पौधे उखाड़ लिए और किसान को गिरफ्तार कर लिया। गांजे के बड़े पौधे किसान के साथ थाने लाए गए जहां किसान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें