महासमुंद : चखना ठेला में शराब पिलाते 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : चखना ठेला में शराब पिलाते 2 गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने 2 सितम्बर को अवैध रूप से चखना ठेला में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई की है. पहले मामले में वार्ड नं. 18 कुर्मीपारा निवासी सोहन यादव पिता स्व. सनत यादव उम्र 42 साल को पुलिस ने बेमचा में धनसाय के चखना ठेला में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा. सोहन यादव के कब्जे से 90 एम एल. देशी प्लेन शराब कीमती 45 रुपये जप्त किया गया.

दुसरे मामले में पुलिस ने रोहित निषाद के चखना ठेला बेमचा में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते ईश्वर बघेल पिता रतन दास उम्र 30 साल निवासी अछरीडीह तुमगांव को पकड़ा. आरोपी के कब्जे से 80 एम एल. देशी प्लेन शराब कीमती 40 रुपये जप्त किया गया.

पुलिस ने दोनों ही मामलों में आबकारी एक्ट 36 (सी) के तहत कार्रवाई की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें