छात्र की मौत के मामले में अधीक्षक की लापरवाही उजागर : कलेक्ट... - CG Sandesh

छात्र की मौत के मामले में अधीक्षक की लापरवाही उजागर : कलेक्टर ने किया सस्पेंड

बीजापुर। प्री मैट्रिक छात्रावास, तोयनार में रहने वाले 11वीं के एक छात्र की तालाब में डूबकर मौत हो गई। इस मामले की जांच के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए यहां पदस्थ अधीक्षक भूपेश गंगवाल को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस मामले में जांच के आदेश दिये गये हैं।

दरअसल यह हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्र राजेश टिगे अपने सहपाठियों के साथ तालाब में नहाने गया था। 16 वर्षीय छात्र की मौत भले ही तालाब में डूबने से हुई थी, लेकिन इस मामले में आश्रम अधीक्षक की भी लापरवाही सामने आयी थी।

जिले के सहायक आयुक्त केएस मसराम ने बताया कि आश्रम में बोर लगा हुआ है, पिछले कुछ दिनों से बोर खराब पड़ा था, जिसकी वजह से बच्चों को तालाब में जाकर नहाना पड़ रहा था। अगर छात्रावास में बोर खराब था, तो आश्रम अधीक्षक को इसकी सूचना विभाग को देनी थी, लेकिन उन्होने इसकी सूचना नहीं दी। ये एक बड़ी लापरवाही है। अगर वक्त पर इसकी सूचना मिलती, तो उसका मरम्मत कार्य कर दिया जाता।

लिहाजा कलेक्टर ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए प्री मैट्रिक छात्रावास में पदस्थ अधीक्षक भूपेश गंगवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, वहीं इस मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

No Image

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें