CG :  2 दोस्त डूबे, पिकनिक स्पॉट बना काल, मौत से गम का महौल - CG Sandesh

CG : 2 दोस्त डूबे, पिकनिक स्पॉट बना काल, मौत से गम का महौल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के रानीदहरा जलप्रपात में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, दोनों युवक कवर्धा के रहने वाले हैं। ये अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आए थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय अजीत कुंभकार पिता बजारू, निवासी वार्ड 15 कवर्धा अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो वाहन से शनिवार को पिकनिक मनाने रानीदरहा जलप्रपात में आए थे। जलप्रपात किनारे में खाना खाकर, कुछ साथी जलप्रपात के पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान 25 वर्षीय राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर, निवासी देवागन पारा कवर्धा और 25 वर्षीय शुभम झरिया पिता अशोक झरिया निवासी मठपारा कवर्धा नहाते समय जलप्रपात के पानी में डूब गए। उनके साथियों ने गमछा शर्ट का रस्सी बनकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए।

दोनों युवक कल शाम 4.30 बजे से लापता थे। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। रविवार को सुबह फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, तब दोनों युवकों का शव बरामद किया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बोड़ला के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें