बेटे ने पिता की गला रेतकर की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया ग... - CG Sandesh

बेटे ने पिता की गला रेतकर की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। जटगा चौकी अंतर्गत पुटवा गांव में एक बेटे ने अपने पिता को गला रेतकर कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को कटघोरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुटवा के आमाभाटा मोहल्ले में रहने वाले चंद्रभूषण सिंह का उसके पिता के साथ संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके बाद वो गांव से दूर दुसरी बस्ती में अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार को वह पिता के घर आया, जहां उसकी मां और पिता घर पर थे। रात में जब सब खाना खाने के बाद सो गए तो आरोपी ने फरसा से पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही जटगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 का अपराध कायम करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें