सरायपाली : बलौदा क्षेत्र की बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, नक्सल बेल्ट से उभरकर की सीआरपीएफ में ज्वाइनिंग
बलौदा थाना क्षेत्र के सुदूर नक्सल
प्रभावित एरिया ग्राम सिरबोड़ा से उभरकर कुमारी चांदनी नेरोजी पिता थबीर प्रसाद
नेरोजी ग्राम सिरबोड़ा ने अपनी मेहनत और काबिलियत को बरकरार रखते हुए सेंट्रल
फोर्स सीआरपीएफ में चैन होकर अपना नाम तथा अपने माता-पिता व अपने क्षेत्र का नाम
रोशन करते हुए क्षेत्र को यह सिख दिया कि एक बेटी भी एक बेटा से कम नहीं है. चांदनी
ने बचपन से ठान लिया था कि वह पढ़ लिखकर फोर्स ज्वाइनिंग करेगी और देश की सेवा करेगी. वह जब स्कूल में
पढ़ रही थी तो शिक्षक लोग पूछते थे की बड़े होकर क्या बनोगी तो चांदनी हमेशा बोलती
थी कि वह बड़े होकर फोर्स का एक अफसर बनेगी.
उसने पढ़ लिखकर कड़ी मेहनत कर अपने सपने को साकार किया. उनकी ज्वाइनिंग 26 सितम्बर को होने वाली है. 30 अगस्त को पुलिस थाना बलौदा में उनका चरित्र सत्यापित किया गया. चरित्र सत्यापन के समय बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चौहान और समस्त स्टाफ के द्वारा कुमारी चांदनी नेरोकी को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा हेतु प्रेरित किया.
कुमारी चांदनी ने कहा अपनी माता-पिता व उनके दादा अभिमन्यु नेरोजी तथा उनके एक दादा जो तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं उनके मार्गदर्शन में पढ़ाई की और उभर कर इस मुकाम को हासिल किया तथा किरण बेदी का टीवी शो देखकर अपने हौसले को बुलंद रखा.
चांदनी की इस बात को सुनकर थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षा प्रवीण चौहान खुशी से गदगद हुए और चांदनी को बोले की क्षेत्र के और बेटियों को भी यह सीख आप-दो ताकि क्षेत्र का और भी विकास हो. बेटी की उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए बलौदा थाना प्रभारी चौहान ने कहा गॉड ब्लेस यू सिस्टर.