तुमगांव : तुम्हारा बैल हमारे खेत में लगे धान को खा रहा है कह... - CG Sandesh

तुमगांव : तुम्हारा बैल हमारे खेत में लगे धान को खा रहा है कहकर बाप-बेटे को डंडे से मारा

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा में तीन लोगों ने तुम्हारा बैल हमारे खेत में लगे धान को खा रहा है कहकर पिटाई कर दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अगस्त को ग्राम जोबा निवासी चेतन सतनामी, गुलशन सतनामी एवं सोमनाथ सतनामी ने यशवंत ओगरे को उसके घर के बाहर आकर आवाज लगाकर बुलाया.

यशवंत घर से बाहर निकला तो तीनों आरोपियों ने तुम्हारा बैल हमारे खेत में लगे धान को खा रहा है कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा गुलशन अपने हांथ में रखे डंडे से यशवंत के कंधे में मारा. बीच बचाव करने आये यशवंत के पिता पुनऊ राम को भी अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं गुलशन अपने हांथ में रखे डंडे से पुनऊ राम के पैर में मारा. तीनो के द्वारा मारपीट करने से बाप-बेटे को चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चेतन सतनामी, गुलशन सतनामी व सोमनाथ सतनामी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें