तुमगांव : सिरपुर मेला देखने गए व्यक्ति की बाइक चोरी
तुमगांव थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिरपुर मेला देखने गए व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी हो गयी. चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
ग्राम खुंटेरी निवासी रोजगार सहायक धनेश्वर कुमार साहू 27 अगस्त को वह अपनी मोटर सायकल क्रं. HF DILX क्रं. CG06GL0725 में अपने जीजा डोमन लाल साहू के साथ सिरपुर कार्यक्रम देखने गया था. यज्ञशाला के पास बाइक को लॉक करके अन्दर मेला देखने गये थे. करीबन 11 बजे रात को वापस आकर देखे तो बाइक नहीं था.
कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त बाइक कीमती करीबन 20,000 रूपये को चोरी कर ले गया है. आसपास पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें