प्रेमी – प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत, शादी के लिए राज... - CG Sandesh

प्रेमी – प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत, शादी के लिए राजी नहीं थे परिवार वाले

अंबिकापुर।  जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक प्रेमी – प्रेमिका ने जहर खा लिया। इस घटना में प्रेमी की मौत हो गयी, जबकि प्रेमिका की हालत बेहद नाजुक है। प्रेमिका को अंबिकापुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगा देवभुडू इलाके की बतायी जा रही है।

 


जानकारी के मुताबिक युवक का गांव की ही युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी घरवालों को भी थी, लेकिन दोनों की शादी के लिए परिवार वाले राजी नहीं थे। आज दोपहर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बुलाया और फिर साथ में बैठकर जहर का सेवन कर लिया। प्रेमी और प्रेमिका जहर पीने के बाद वहीं बेसुध होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने दोनों को इस हाल में देखा तो अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्रेमी युवक को मृत घोषित कर दिया

इधर घटना की सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। डाक्टरों ने भी जांच में बताया है कि युवक की मौत जहर के सेवन से प्रतीत हो रही है। पुलिस परिजनों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें