छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर... कांग्रेस की सत्ता जाना तय... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर... कांग्रेस की सत्ता जाना तय सरायपाली बीजेपी प्रत्याशी सरला कोसरिया के उद्बोधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश एवं उमंग।

छत्तीसगढ़ में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से सरायपाली विधानसभा से सरल, सहज, ओजस्वी, प्रखर वक्ता, मिलनसार, जन-जन के लोकप्रिय भाजपा नेत्री सरला कोसरिया प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा मण्डल भंवरपुर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिल रहा है.

सरायपाली विधानसभा के लिए भाजपा से दमदार प्रत्याशी मिलने की खुशी में उत्साहित भाजपा मण्डल भंवरपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा सरला कोसरिया के स्वागत हेतु सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण भंवरपुर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में शामिल हुए. उक्त कार्यक्रम में बाइक रैली के साथ छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय नृत्य करमा पार्टी के साथ नाच गान करते हुए नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे.

मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करते हुए फटाके फोड़कर जोरदार स्वागत किया. श्रीमती सरला कोसरिया को सरायपाली विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उमड़ पड़ी है. जिससे ऐसे प्रतीत हो रही है जैसे भाजपा प्रत्याशी की जीत भारी से भारी प्रचण्ड मतों से सरला कोसरिया को जीत दिलाकर विधायक बनाने सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जिताने का संकल्प लिये ।

सरायपाली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कोसरिया ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज मोदी टीम के बदौलत पूरे भारत में अंतिम से अंतिम पंक्ति तक लोक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक घर के एक-एक सदस्य लाभान्वित है.

जिस तरह से छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे कांग्रेस का सत्ता से जाना तय है. सभी वर्ग कांग्रेस सरकार से नाखुश हैं, छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने की बात कही. आगे उनहोंने ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं के कारण ही आज भारत हर क्षेत्र में अग्रणी है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता समर्पित भावना से काम कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत प्रत्येक बूथ व शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनाव लड़ने की बात कही। भाजपा मण्डल भंवरपुर के ऊर्जावान अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी व सभी कार्यकर्ताओं के मिले अपनत्व, में स्नेह व स्वागत, सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

उक्त कार्यक्रम में सरला कोसरिया के साथ जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर, जिला सह कोषाध्यक्ष धनेश नायक, मंडल अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी, मनोज पटेल, राजेन्द्र कोसरिया, लक्ष्मण नायक, संतराम निषाद, झनकराम चौधरी, बालमुकुंद पटेल, गंगाराम साहू, ताराचंद साहू, कृष्णकुमार नायक* व अन्य वरिष्ठ जन मंचासीन थे.

ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी के नेतृत्व में सफल कार्यक्रम में मुख्य रूप उपस्थित महामंत्री उत्तर निषाद, उपाध्यक्ष द्वय झनकराम चौधरी, बालमुकुंद पटेल, पूर्व सरपंच राजेन्द्र कोसरिया, पूर्व महामंत्री द्वय नरेश तिवारी, स्वर्णकार गुरुजी, सरपंच प्रतिनिधि गंगाराम साहू, जनपद सदस्य ताराचंद साहू, पूर्व जनपद सदस्य मनोज पटेल, सांसकृतिक प्रकोष्ठ कमल स्वर्णकार, पूर्व सरपंच श्रीराम साहू, सोमनाथ पटेल, सोशल मीडिया टीम में प्रमुख रूप से रविन्द्र पण्डा, सुरोतीलाल लकड़ा, मनबोध मिरी, जागेश्वर चन्द्रा, करुणाकर उपाध्याय, शशीकांत बारिक व अन्य मीडिया कर्मी सहित श्रीमती गंगाबाई पटेल, सावित्री डडसेना, सुशीला बारिक, संतोषी डडसेना, राधा डडसेना, गीता पटेल प्रमुख कार्यकर्ताओं में उत्तम सिदार, कुशल साहू, भजनलाल खटकर, सेतकुमार भार्गे,बालकराम भार्गे, खगेश्वर रत्नाकर, सुरित रत्नाकर, महेश्वर पटेल, महेन्द्र पटेल, कृष्णकुमार नायक, कुबेर वैष्णव, हेमचंद पटेल, जनेश्वर पटेल, सोहन पटेल, पुरधर साहू, द्वारिका साहू, धनकुमार साहू, ईश्वर जांगड़े नंदकुमार सिदार, वीरभूम सिंह, भागीरथी नायक, रेशम निषाद, देवलाल बंजारे, गौतम बंजारे, सुकलाल सिदार, धरमदास मानिकपुरी, गंगाराम बसंत, गोपाल खुंटे, कन्हैया लहरे, घनश्याम राजपूत, चैतराम जांगड़े, हिरालाल, खगेश लहरे, दया पटेल, संतराम निषाद, महेश पटेल, चन्द्रशेखर पटेल, गणेशराम, शरद बारिक, गनेशु राणा, शिवचरण राणा, गोकुलदास, मुकतराम, संजय, मलेशराम, पूर्णचंद, नेहरुलाल, द्वारिका प्रसाद, ललित कुमार, मकुंद, शिवनारायण, सादराम, लकेश्वर, मोहतिया, अवधराम, जितेन्द्र, आयोध्या, सदानंद गनपत बरिहा, किरण अग्रवाल, पिताम्बर चौधरी, डां. भूपशेखर प्रसाद साहू, निर्मल सोलंकी, रोहित नायक, मोहित नायक, यदुमणी साहू, विकास अग्रवाल, रिषिकेश वैष्णव, खिकलाल निषाद, कैलाश अग्रवाल, लक्ष्मण नायक, कुंजराम यादव, विजय कुमार भोई, सेतकुमार निषाद, सुरेश कुमार प्रजापति, खिरोद्र देवांगन, समीर स्वर्णकार, सहितक् अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मंच संचालन महामंत्री उत्तर निषाद व आभार व्यक्त जनपद सदस्य ताराचंद साहू ने किया!

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें