राजनांदगांव से केवल रमन सिंह..! पैनल में एक ही नाम भेजा जाये... - CG Sandesh

राजनांदगांव से केवल रमन सिंह..! पैनल में एक ही नाम भेजा जायेगा हाईकमान को

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद दूसरी सीटों के लिए मशक्कत की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव के दौरे पर गए पर्यवेक्षकों ने प्रमुख नेताओं की बैठक की। इस दौरान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने राजनांदगांव सीट से प्रत्याशी के लिए डॉ रमन सिंह का नाम प्रस्तावित किया। इस तरह नांदगांव सीट केवल एक नाम का पैनल तैयार किया गया। यहां से डॉ रमन का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।


वहीं इस जिले से डोंगरगांव और डोंगरगढ़ की सीटों पर नामों का एक पैनल तैयार किया गया है। दोनों विधानसभा में दर्जनभर से ज्यादा दावेदारों का नाम प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि 17 अगस्त को अविभाजित राजनांदगांव जिले के खैरागढ़, खुज्जी और मोहला-मानपुर की सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए। राजनांदगांव समेत डोंगरगांव और डोंगरगढ़ में प्रत्याशी चयन को लेकर आखिरी दौर पर बैठकों का सिलसिला चल रहा है। इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय में बतौर पर्यवेक्षक मोतीलाल साहू ने बैठक लेते कार्यकर्ताओं के मन को भांपने की कोशिश की।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें