सरायपाली : 2018 के चुनाव में विधायक की रेस में थे कमपाल नन्द, इस बार भी विधायक के लिए कर रहें हैं दावेदारी
विधानसभा चुनाव कुछ हो महीनो बचे है. वही कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा से विधायक के लिए ब्लॉक कार्यालय में अपनी दावेदारी करने को आदेश किया. वही 2018 के हुए चुनाव से पहले कमपाल नन्द सरायपाली विधानसभा से विधायक के लिए सबसे आगे चल रहें थे। इस बार भी सरायपाली विधायक के लिए अपनी दावेदारी की है।
बता दें की सरायपाली ब्लॉक के तिलाईपाली गांव के रहने वाले कमपाल नन्द आस पास के क्षेत्रो में नाम बठोर चुके है। वें हॉस्टल अधीक्षक के पद में रह के समाज सेवा का काम किया है, लगभग सैकड़ो बच्चों ने मार्गदर्शन पा कर नर्सिंग ट्रेनिंग में अपना भविष्य बना चुके है और कई बच्चे अब भी नन्द जी के सहयोग से ट्रेनिंग कर रहें है। अब वें शिक्षक के पद पर पदस्थ है। उनकी सक्रियता के लिए पिछले विधानसभा चुनाव में सरायपाली से कांग्रेस के विधायक उमीदवार के रूप में नाम सामने आया था। अब इस बार क्या कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट देती है या नहीं देखना होगा।