CG : अवैध गांजे की परिवहन करते दो आरोपियों को पुलिस ने धरदबो... - CG Sandesh

CG : अवैध गांजे की परिवहन करते दो आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा

बस्तर : जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, लाखों की अवैध गांजे का परिवहन करते पुलिस ने दो आरोपियों को धरदबोचा है, आरोपियों के पास से 11.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

 उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र सिंह मीणा, के दिशा-निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय विकास कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुये थाना नगरनार सीमा से लगे हुये उड़ीसा प्रांत से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी को रोकने तथा प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है


इस दौरान जरिये मुखबीर से सुचना मिली कि 25 अगस्त को उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रही पायल ट्रेवल्स की यात्री बस में दो संदिग्ध व्यक्ति सवार है जो अपने पास रखे झोला में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर पायल ट्रेवल्स की यात्री बस में आ रहे हैं।

सुचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा मुखबीर के बताये हुलिया के दो संदेही को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) शरवर साह पिता बाबू साह उम्र 27 वर्ष जाति फकीर निवासी ग्राम निमनागांव थाना नसुलागंज जिला सिहोर (म0प्र0) (2) निर्भय सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 22 वर्ष जाति चमार निवासी रूजनखेडी थाना नसुलागंज जिला सिहोर (म0प्र0) का रहने वाला बताये जिनके कब्जे के से 11.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 1.11000/ रू. नगदी रकम 4000 / रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना नगरनार में एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें