राजनांदगांव और भिलाई में होगा 27 से 29 अगस्त तक अस्मिता खेलो... - CG Sandesh

राजनांदगांव और भिलाई में होगा 27 से 29 अगस्त तक अस्मिता खेलो इंडिया महिला बास्केटबाॅल लीग का आयोजन

राजनांदगांव। खेलो इंडिया द्वारा देश के पचास शहरों में एक साथ अस्मिता खेलो इंडिया महिला बास्केटबाॅल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग का आयोजन 27 से 29 अगस्त 2023 तक किया जाना है। इस लीग में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी भाग लेंगी। छतीसगढ़ में यह लीग बास्केटबाॅल की नर्सरी राजनांदगांव एवं भिलाई में आयोजित की जाएगी।


3×3 फार्मेट में राजनांदगांव में आयोजित इस लीग में स्थानीय 35 बालिका टीमों के भाग लेने की संभावना है. राजनांदगांव में यह लीग दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। खेलों इंडिया द्वारा इस लीग का आयोजन महिलाओं में खेलों के विकास, महिला एथलीटों को सशक्त बनाने और खेलों में समानता को बढ़ावा देने में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें