MP : इन मांगों को लेकर शासकीय कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा...आज पूरे प्रदेश में होगी तालाबंदी
मध्यप्रदेश में आज कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन होगा। शासकीय कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। प्रदेश के सभी न्यायालय, तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, कमिश्नर कार्यालय, सभी कोषालय, पंजीयन कार्यालय कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं 6 संगठनों के संयुक्त मंच के द्वारा 39 सूत्रीय मांगों को लेकर आज पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक तालाबंदी की जाएगी। आम जनता से जुड़े काम प्रभावित होंगे।
इन मुद्दों को लेकर नाराजगी
जानकारी के मुताबिक, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि कई लंबित मांगों को लेकर पूरे प्रदेश यह विरोध प्रदर्शन होगा। बता दें कि प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली, अधिकारी कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति दिए जाने, प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने, प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को मेडिक्लेम की सुविधा दिए जाने, लिपिक कर्मचारी को मंत्रालय के समान ग्रेड पे दिए जाने की मांग कर रहे हैं। अपनी इस मांग को लेकर पूरे प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों ने आज के सामूहिक अवकाश का आवेदन अपने-अपने कार्यालय प्रमुखों को सौंपा हैभ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें