ओम माथुर आज सरगुजा में लेंगे अहम बैठक - CG Sandesh

ओम माथुर आज सरगुजा में लेंगे अहम बैठक

अंबिकापुर। भाजपा ने सरगुजा संभाग के पांच विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं का लगातार दौरा जारी है। वहीं विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के दौरे को भाजपा की रणनीति के लिए अहम माना जा रहा है।

बता दें कि इसी कड़ी में भाजपा प्रभारी ओम माथुर आज शुक्रवार से अपने दो दिवसीय सरगुजा दौरे पर रहेंगे। प्रत्याशियों के विरोध के बीच कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। आज जशपुर के साथ सरगुजा के कार्यकर्ताओं को भी रिचार्ज करेंगे। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आज शाम को भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।



जानकारी के मुताबिक माथुर के साथ भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव तथा भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने जिला कार्यसमिति बैठक तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को समय पर उपस्थित होने की अपील की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें