महासमुंद : मोबाइल दूकान में हुई चोरी, छत का टीन उखाड़कर घुसा ... - CG Sandesh

महासमुंद : मोबाइल दूकान में हुई चोरी, छत का टीन उखाड़कर घुसा चोर

महासमुंद के कचहरी चौक के पास शनी मंदिर के सामने स्थित मानस मोबाईल शॉप से फोन की चोरी की खबर सामने आई है. 23 अगस्त को ग्राम बोरियाझर निवासी संजय कुमार साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 29 साल ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 11-12 जुलाई की दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर दुकान के छत का टीना उखाड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर तीन नग पुराना मोबाईल (Oppo कंपनी का मोबाईल IMEI 860781040265971 किमती करीब6000 रूपये, Vivo कंम्पनी का किमती करीब 5000 रूपये, रेडमी 6A किमती करीब 3000 रूपये, चाईना A1 किमती करीब 2000 रूपये कुल किमती 16000 रूपये) को चोरी कर लिया. उक्त मोबाइल ग्राहकों के द्वारा रिपेयरिंग कराने के लिए दिया गया था.

मोबाईल का पता तलाश करने के बावजूद नही मिलने से 23 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें