गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस एलएचबी कोच के साथ ... - CG Sandesh

गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस एलएचबी कोच के साथ शुरू

बिलासपुर,  गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 23 अगस्त से नई एलएचबी कोच के साथ शुरू कर दी गई है। 24 अगस्त से गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़ – गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस भी नई एलएचबी कोच के साथ चलाई जाएगी।रेलवे प्रबंधन ने कहा है कि इससे यात्रियों को बेहतर आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल रही है साथ ही प्रत्येक बोगी में 8 अतिरिक्त बर्थ मिल रही है।

 

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सभी गाड़ियों में सिलसिलेवार पुराने पारंपरिक कोचों के बदले सुविधाजनक, आरामदायक और ज्यादा सुरक्षित नई तकनीक वाली एलएचबी कोच उपलब्ध कराई जा रही है। रेल परिचालन की दृष्टि से एलएचबी कोच काफी सुरक्षित है। ये कोच सामान्य कोचों की अधिकतम गति 110-130 कि.मी. की तुलना में 160 से भी अधिक की गति के लिए डिजाइन की गई है। इन कोचों में सामान्य कोचों की तुलना में ज्यादा जगह होती है। आईसीएफ कोच की तुलना में एलएचबी कोच में बर्थ की संख्या भी अधिक होती है। एलएचबी कोच में हाइड्रोलिक सस्पेंशन का प्रयोग किया जाता है। वही दाएं बाएं मूवमेंट के लिए भी सस्पेंशन का प्रयोग किया गया है, जिससे सफर आरामदायक हो जाता है ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें