दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत, कई दबे
मिजोरम के आईजोल में एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया गया है कि यह हादसा साइरांग इलाके के पास हुआ।
पुलिस के मुताबिक, घटना आइजोल से 21 किमी दूर सुबह 10 बजे के करीब घटी। हादसे के वक्त मौके पर 35-40 लोग थे। इन सभी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक 17 मृतकों का शव निकाला जा चुका है। वहीं, कुछ और लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। रेलवे अधिकारियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें