CG : हाईवा ने  स्कूल बस को मारी ठोकर, बस के चालक- परिचालक घा... - CG Sandesh

CG : हाईवा ने स्कूल बस को मारी ठोकर, बस के चालक- परिचालक घायल, आधा दर्जन से अधिक बच्चे बाल -बाल बचे

कोरबा । सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवारी कोरबा की बस रिसदी नकटीखार रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूल बस को हाईवा ने जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे बस चालक राजू सोनी और परिचालक लक्ष्मी राम साहू घायल हो गए।

 


जानकारी के अनुसार बस में सवार आधा दर्जन से अधिक बच्चे बाल बाल बच गए। पता चला है कि स्कूल बस ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को लेने जा रही थी रिजदी के कुछ बच्चे बस में सवार थे तभी रिसदी नकटीखर रोड पर हाईवा ने स्कूल बस को ठोकर मार दिया। घायल बस के चालक और परिचालक को अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई है। ग्रामीणों की मांग है कि यहां अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं से प्रशासन हम सबको बचाए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें