सरायपाली : प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास, दोन... - CG Sandesh

सरायपाली : प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास, दोनों भाइयों ने संयुक्त रूप से एक ही स्थान पर निर्माण किया

ग्राम घुंचापाली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास के संबंध में दैनिक समाचार 21 अगस्त को प्रकाशित समाचार शीर्षक कागज में बन गया आवास, कच्चा मकान गिरने से तीन घायल प्रकाशित समाचार के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली में वस्तुस्थिति की जानकारी में बताया गया कि  मंगल प्रसाद पिता हरिशंकर भोई ग्राम घुंचापाली के नाम से वर्ष 2018-19 स्वीकृत राशि 1.20 लाख एवं  पूर्णचंद भोई पिता हरिशंकर भोई ग्राम घुंचापाली के नाम से वर्ष 2016-17 में स्वीकृत राशि 1.20 लाख रूपये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत हुआ था। जो वर्तमान में पूर्ण हो चुका है एवं आवास की सम्पूर्ण राशि वास्तविक हितग्राहियों को प्राप्त हो चुका है। 

चूंकि दोनों हितग्राही आपस में भाई-भाई है तथा दोनों के द्वारा संयुक्त रूप से शपथ-पत्र प्रस्तुत किया गया है कि, योजना के तहत स्वीकृत आवास संयुक्त रूप से एक ही स्थान पर निर्माण किया गया है। उक्त संबंध में सचिव ग्राम पंचायत घुचापाली द्वारा ग्राम वासियों से पंचनामा कर प्रस्तुत किया गया है कि, जिस मकान में घटना घटित हुआ है वह उनका पैतृक निवास स्थान है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवास पैतृक निवास से अन्यत्र बनाया गया है। आवास संबंधी जानकारी आवास सॉफ्ट पोर्टल में है। हितग्राहियों द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र, ऑनलाइन खाता की जानकारी और सचिव द्वारा ग्राम वासियों से लिया गया पंचनामा भी लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें