सरायपाली : धारदार चाकू लेकर डराने धमकाने वाला पुलिस की गिरफ्त में
सरायपाली पुलिस ने चाकू लेकर घूमते युवक को गिरफ्तार किया है. 21 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की एक व्यक्ति अग्रसेन चौक के पास सरायपाली में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है. लोगों को डरा धमका रहा है.
सूचना के बाद पुलिस अग्रसेन चौक पहुंची और घेराबंदी कर हिमांशु सोना पिता महेश सोना उम्र 21 वर्ष निवासी बाजारपारा वार्ड नं. 11 सरायपाली को पकड़ा. वह अपने दाहिने हाथ में धारदार चाकू रखकर लोगों को डरा धमका रहा था.
आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू जिसमें प्लास्टिक का मुठ लगा हुआ कुल लंबाई 12 इंच करीब मुठ की लंबाई 5 इंच, फल की लंबाई 7 इंच करीब, मध्य की चौडाई 1.6 इंच करीब को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट घटित करना पाये जाने से उसे गिरफ्तार कर अपराध अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजन को देकर वापस स्टेशन आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.