सरायपाली के कसडोल मतदान केंद्र को डमी आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया
आदर्श मतदान केन्द्र के लिए आवश्यक है कि उस मतदान केन्द्र से संबंधित समस्त मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदाता पर्चियों का वितरण कर दिया गया हो ताकि मतदान में सुविधा हो सके।उक्त सुविधाओं को प्रदान करने के साथ-साथ यदि एक आदर्श मतदान केन्द्र के लिए कोई अतिरिक्त सुविधा या अन्य उपाय, जो भी उचित लगता हो का उपयोग भी कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है।

आदर्श मतदान केन्द्र की विशेषताएँ-मतदान केन्द्र का भवन - एक आदर्श मतदान केन्द्र वह होगा जिसमें मतदान केन्द्र भवन के भूतल (जमीनी तल) पर स्थापित किया गया हो, साथ ही भवन साफ-सुथरा हो। मतदान केन्द्र की साज-सज्जा - मतदान केन्द्र का प्रवेश द्वार सुसज्जित होना चाहिए। मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए सुगम पहुंच मार्ग होना चाहिए ताकि मतदाताओं को परेशानी न हो। मतदान केन्द्र पर बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो सके।

इसके अलावा बुजुर्ग मतदाताओं को प्राथमिकता - मतदान केन्द्र पर ऐसे मतदाताओं को प्राथमिकता देनी चाहिए जो वरिष्ठ, वृद्ध, बीमार एवं दिव्यांग हैं, जिन्हें खड़े रहने मैं परेशानी होती हो। एक आदर्श मतदान केन्द्र पर रैम्प की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि दिव्यांग या चलने फिरने में असमर्थ मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर पहुँचने में सुविधा हो सके। व्हील चेयर की व्यवस्था - दिव्यांग या चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुँचने के लिए केन्द्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि उन्हें उनके सहायक की सहायता से मतदान केन्द्र तक बड़े आसानी के साथ पहुँचा जा सके। अतिरिक्त तहसीलदार जुगल किशोर पटेल एवं बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल स्वयं उपस्थित होकर पूरे कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई ।