तुमगांव : मेरी पूर्व पत्नी का ईलाज क्यों करता है कहकर डॉक्टर... - CG Sandesh

तुमगांव : मेरी पूर्व पत्नी का ईलाज क्यों करता है कहकर डॉक्टर को डंडे से मारा

तुमगांव थाना अंतर्गत सिरपुर के कबीर मंदिर के पास डॉक्टर के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. आरोपी ने मेरी पूर्व पत्नी का क्यों ईलाज करता है कहकर डॉक्टर के साथ मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम बम्हनी थाना गिधपुरी (बलौदाबाजार) निवासी नेतराम ध्रुव ने अपनी शिकायत में बताया है की वह विगत एक वर्षों से कबीर मंदिर सिरपुर में रहकर आयुर्वेद जनरल प्रेक्टीशनर का काम करता है. 15 अगस्त को नेतराम मंदिर में था. इसी दौरान करीबन 11 बजे जीतू ऊर्फ जीतेन्द्र ठाकुर हाथ में एक लकडी का डंडा लेकर आया और यहां क्यों रहता है मेरी पूर्व पत्नी का क्यों ईलाज करता है कहकर नेतराम के साथ अश्लील गाली गुप्तार करने लगा.

नेतराम ने मना किया तो हाथ में रखे डंडे से बांये हाथ एवं पेट में मारने लगा. वहां पर उपस्थित मनहरण निर्मलकर, सेवक ध्रुव, दुखु मानिकपुरी घटना को देखे व छुडाये. आरोपी नेतराम को जान से मारने की धमकी देकर चला गया. जीतू ने उसकी पूर्व पत्नी के साथ शंका कर नेतराम के साथ गाली गुप्तार कर मारपीट की है तथा जान से मारने की धमकी दी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जीतू ऊर्फ जीतेन्द्र ठाकुर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें