सरायपाली : एसडीएम नंदनवार की पहल से कीचड़ की समस्या से मिली न... - CG Sandesh

सरायपाली : एसडीएम नंदनवार की पहल से कीचड़ की समस्या से मिली निजात, आवागमन हुआ सुगम

सरायपाली : अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली हेमंत नंदनवार द्वारा सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम आंवलाचक्का की गलियों में व्याप्त कीचड़ से निजात दिलाते हुए आवागमन को सुलभ किया गया हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रकाशित खबर और शिकायतों के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तत्काल सड़क सुधार का कार्य करवाकर कीचड़ से निजात दिलाई। 

ज्ञात है कि ग्राम आंवलाचक्का में बरसात के दौरान अत्यंत कीचड़ हो गया था। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने समस्या संज्ञान में आते ही टीम भेजकर गलियों में बजरी डलवाकर व समतलीकरण कर आवागमन को आसान किया। इस दौरान सरायपाली जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेवा की भूमिका सराहनीय रही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें