महासमुंद : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

महासमुंद : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनसूया अग्रवाल, नोडल अधिकारी अजय कुमार राजा एवं प्राध्यापक डॉ. श्रुति झा, प्रतिमा चंद्राकर, रवि देवांगन, तरुण कुमार बाधे, मुकेश सिन्हा, हरि शंकर नाथ, कु. शिखा साहू, कु. माधुरी दीवान, चित्रेश कुमार बरेठ एवं शेषनारायण साहू ,शशि कुमार सोनी उपस्थित रहे. 

कार्यक्रम का संचालन निलेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाषण कविता एवं गीत प्रतियोगिता से किया गया, जिसमें प्रतिभागी के रूप में अनन्या यादव, अदिति साहू, महेनूर खान, अक्षांश त्रिवेदी, हर्षिता साहू, आदित्य वर्मा, कृष्णा नायक, मानसी छतरी एवं मोनिशा साहू उपस्थित रहे।

इसके पश्चात नारा लेखन प्रतियोगिता जिसके अंतर्गत अक्षांश त्रिवेदी, हर्षिता साहू, कृष्णा नायक, लिकेश देवांगन ,रुचिका यादव एवं मानसी छतरी ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रियांशी साहू, कंचन साहू एवं वेदिका साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अन्य विद्यार्थीगण भी उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें