हत्या की खबर : पति ने पत्नी को उतारा मौत घाट...बीच जंगल में ... - CG Sandesh

हत्या की खबर : पति ने पत्नी को उतारा मौत घाट...बीच जंगल में दफनाया शव, गिरफ्तार

कांकेर। जिले से हत्या की खबर सामने आ रही है। फिर चाहे वह नशे के चलते हो या फिर विवाद के चलते। ऐसा ही मामला कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र से आया है। जहां पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।इसके शव को बीच जंगल में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।


बता दें कि नरहरपुर थाना क्षेत्र के सिंगरवाही में पति ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद शव को बीच जंगल में दफना दिया। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि आपसी विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी।

इनकी की शादी 2014 में हुई थी. शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. दो साल से पत्नी अपने मायके सरोना में रह रही थी. आरोपी पति 30 जुलाई को पत्नी को लेने पहुंचा था. 31 जुलाई को अपने घर पत्नी को ले जाते वक्त बीच रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद क्रोध में आकर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें