BREAKING : भूकंप के झटके से छत्तीसगढ़ में मची अफरातफरी
रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज सुबह 9:09 मिनट पर गौरेला पेंड्रा मरवाही के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र के लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि अभी इस घटना से किसी के हताहत होने से नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3।9 मापी गई है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोग्राफी के अनुसार, कोरबा में जमीन के 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटके को महसूस करते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि भूकंप काफी कम तीव्रता का था, लेकिन दीवारें हिलने लगी थी। कोरबा में तो धमाके की आवाज भी आई।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें