सरायपाली : शिविर में 51 लोगों को प्रदान किया गया लर्निंग लाइसेंस
महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार आज शनिवार को नगर पालिका सरायपाली में लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को बार बार मुख्यालय न आना पड़े, लाइसेंस बनाने हेतु जागरूक करना तथा दूरस्थ अंचलों में हाथों हाथ लर्निंग लाइसेंस दिया जाना था।
शिविर में आज कुल 51 लर्निंग लाइसेंस जारी कर हाथों हाथ प्रदान किया गया। शिविर का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद और शासन द्वारा सरायपाली क्षेत्र हेतु अधिकृत अन्नू परिवहन सेवा केंद्र तथा मां परिवहन सेवा केंद्र के सयुक्त तत्वाधान में पूर्ण किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें