बोर्ड ने लिया अचानक फैसला : एशिया कप से पहले बदला गया टीम का... - CG Sandesh

बोर्ड ने लिया अचानक फैसला : एशिया कप से पहले बदला गया टीम का कप्तान

Asia Cup 2023 : इस साल क्रिकेट में दो बड़े टूर्नामेंट होने जा रहे है। पहला एशिया कप और दूसरा वनडे विश्वकप। एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है तो वहीं वनडे विश्वकप की मेजबानी भारत करने जा रहा है। वैसे इस बार विश्वकप की मेजबानी अकेले भारत करेगा। इससे पहले भारत ने संयुक्त रूप से मेजबानी की है।


ऐसे में विश्वकप और एशिया कप से पहले टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जी हां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है। बता दें की शाकिब एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में टीम का नेतृत्व करेंगे।

इस खिलाड़ी ने तमीम इकबाल की जगह ली है, जिन्होंने वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने अपनी फिटनेस की वजह से ये डिसीजन लिया था। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, शाकिब अल हसन एशिया कप, न्यूजीलैंड सीरीज और विश्व कप के लिए कप्तान रहने वाले हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें