लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार नाबालिग गिरफ्तार - CG Sandesh

लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार नाबालिग गिरफ्तार

असम के कोकराझार जिले में एक लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा गया है। पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि सामूहिक बलात्कार की घटना करीब दो महीने पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि पीड़िता की मां ने शुक्रवार को सलाकाती चौकी में तब इसकी सूचना दी, जब नाबालिग लड़की ने इससे एक दिन पहले मामले का खुलासा किया था।

सिंह ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि नाबालिग लड़की से करीब दो महीने पहले चंपा नदी के किनारे चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और यह घटना उस वक्त हुई थी जब लड़की स्नान करने गई थी। मामले के अनुसार, आरोपियों ने लड़की को यह बात किसी को न बताने की धमकी दी थी, लेकिन आखिरकार उसने यह बात अपनी मां को बता दी।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सभी चार आरोपियों की पहचान कर ली गई और उन्हें पकड़ लिया गया है। सिंह ने कहा, ‘‘सभी आरोपी नाबालिग हैं। उम्र समेत अन्य पहलुओं का सत्यापन किया जा रहा है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चूंकि सभी आरोपी नाबालिग बताए जाते हैं, इसलिए पहचान का खुलासा नहीं किया जा रहा है।’’

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें