बागबाहरा : घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, कई जगह है चोट के निशान
बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीबाहरा में डबरी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला. घटना की सुचना दशरथ मांझी ने थाने में दी की 11 अगस्त को सुबह करीब 7 बजे रामप्रसाद के डबरी के पास ग्राम हाथीबाहरा निवासी राधेश्याम पिता गौराम मांझी उम्र 33 साल घायल अवस्था में मिला. उसके गले, हाथ एवं पैर में चोंट का निशान था एवं खून बह रहा था.
उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें