हेट क्राइम और हेट स्पीच पूरी तरह अस्वीकार्य, सुप्रीम कोर्ट न... - CG Sandesh

हेट क्राइम और हेट स्पीच पूरी तरह अस्वीकार्य, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस समस्या का हल निकालना होगा

नई दिल्ली। नूंह के बाद महापंचायत में मुस्लिमों के खिलाफ अभियान के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हेट क्राइम और हेट स्पीच पूरी तरह अस्वीकार्य है। भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों, मैकेनिज्म बनाना जरूरी है। हमें इस समस्या का हल निकालना होगा।


सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से ऐसी घटनाओं को रोकने का प्रस्ताव मांगा। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रैलियों आदि पर रोक लगाने का आदेश देने से इनकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा है कि वे अपने पास उपलब्ध हेट स्पीच के मटेरियल को तहसीन पूनावाला फैसले के मुताबिक नोडल अफसर को दें। नोडल अफसर कमेटी को इस तरह की शिकायतों के निवारण के लिए समय-समय पर मिलना चाहिए।

जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा, हम पुलिस महानिदेशक (DGP) से कहेंगे कि वे एक कमेटी का गठन करें, जो अलग-अलग इलाकों के SHO से प्राप्त हेट स्पीच की शिकायतों पर गौर करके उनके कंटेंट की जांच करें और सम्बंधित पुलिस अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें