सरायपाली : वेतन विसंगति की मांग को लेकर सहायक शिक्षक बेमियाद... - CG Sandesh

सरायपाली : वेतन विसंगति की मांग को लेकर सहायक शिक्षक बेमियादी हड़ताल पर, दूसरे दिन जमकर बरसे आक्रोशित शिक्षक

सरायपाली : वेतन विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लाक मुख्यालय सरायपाली में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे रहे।एक सूत्रीय मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान का निर्धारण कर पुरानी पेंशन में पूर्ण पेंशन में पूर्ण पेंशन 20साल की सेवा में प्रदान करने को लेकर 10अगस्त से शुरू हुए हड़ताल के दूसरे दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ,तत्पश्चात प्रियंका प्रधान और ज्योतिलता साहू ने प्रेरणा गीत सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु से कार्यक्रम का आगाज किया।उद्बोधन की कड़ी में जिला प्रतिनिधि गणेश चौहान ने सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने के लिए सरकार को चेताया और कहा कि हमारी भीड़ तय करेगी कि जीत किसकी होगी।

लीना पाणिग्रही ने सोई हुई सरकार को जागने के लिए कहा कि कुंभकर्णी निद्रा से जाग जाइए और आपने जो वादा किया था उसे पूरा कीजिए।प्रकाश तांडी ने सरकार की सहायक शिक्षकों को तोड़ने वाली नीति का विरोध किया और गीत के माध्यम से जोश भरने का कार्य किया।लोकेश कुर्रे ने वेतन विसंगति की बारीकियों को उदाहरण के द्वारा समझाया।मोहन लाल खंडेल ने कहा कि शिक्षक का मन बच्चों को छोड़कर जाना अच्छा नहीं लगता किंतु सरकार की हठधर्मिता शिक्षकों को हड़ताल के लिए मजबूर करती है,ब्लाक उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रेमी ने लबरा सरकार को जगाते हुए वेतन में भारी विसंगति को दूर करने की अपील की।योगिता प्रधान ने अपनी कविता के माध्यम से सोई हुई सरकार को जगाने की कोशिश की।ब्लाक सचिव अंगद बारीक ने उड़िया भजन हे लतागिरी हे वनगिरी माध्यम से सरकार की हठधर्मिता की जमकर भर्त्सना की।राजकुमार सिंह ने सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति दूर करने के लिए सरकार से अपील करते हुए कहा जो कर्मचारी हित में काज करेगा,छत्तीसगढ़ में राज करेगा।ब्लाक महिला अध्यक्ष निरुपमा देवता ने सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करने के लिए सरकार को कोसने का कार्य किया।मंच संचालन रोशन भोई ने किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें