CG : दो महिला समेत 4 नक्‍सलियों ने किया आत्मसमर्पण - CG Sandesh

CG : दो महिला समेत 4 नक्‍सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में दो महिला समेत चार नक्‍सलियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया है। माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि, आत्‍मसमर्पित नक्‍सलियों में एक महिला नक्‍सली पर 1 लाख का इनाम भी घोषित था।



पुलिस ने बताया कि, दंतेवाड़ा डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी विकास कठेरिया, दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के सामने जियाकोडता पंचायत केएएमएस अध्यक्ष हुंगी सोडी, डीएकेएमएस सदस्य भीमाराम करटाम, डीएकेएमएस सदस्य हिडमा उर्फ हीरालाल मरकाम और केएएमएस सदस्या कुमारी देवे कोवासी ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। इसमें 28 साल की महिला नक्‍सली हुंगी सोडी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।


नक्‍सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए अभियान) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के भेदभाव के साथ स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया। पुलिस के अनुसार, लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 159 इनामी सहित कुल 615 नक्‍सली आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें