सरायपाली : नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल ने किया फाइलेरिया उन... - CG Sandesh

सरायपाली : नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल ने किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारम्भ

सरायपाली विकासखंड सरायपाली के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्राइमरी कक्षा के छात्रों को नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल के द्वारा 10 अगस्त को फाइलेरिया व राष्ट्रीय कृमि नाशक दवाई खिलाकर व खुद दवाई का सेवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं लोगों को विकासखंड सरायपाली को फाइलेरिया मुक्त करने में सहयोग करने का अपील किया यह कार्यक्रम जिला महासमुन्द के सिर्फ विकासखंड सरायपाली में ही 10 अगस्त से 21 अगस्त तक चलाया जाएगा इसलिए स्वस्फूर्त प्रेरित होकर दवाई का सेवन करें यह दवाई प्रशिक्षित मितानिन व एनजीओ के द्वारा वितरण किया जा रहा है सभी व्यक्ति भोजन के बाद दवाई खाने के उपरांत अपने बाएं हाथ की तर्जनी में मार्कर पेन से निशान अवश्य लगाएं ताकि डब्ल्यूएचओ की टीम द्वारा दवा सेवन की पुष्टि कर सकें ।इस कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी बी बी कोसरिया , खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह मलेरिया निरीक्षक एस आर बुडेक, सुपरवाइजर अनूपा दास, डोलचंद पटेल , ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक योगेश प्रजापति, रंजन बारिक , हेड मास्टर ए शर्मा, सहायक शिक्षक धनपत सिदार, एल बी पात्रो , भारती सिदार, नेतराम पटेल , एस आर भोई इत्यादि उपस्थित रहे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें