CG : संजू त्रिपाठी हत्याकांड का एक और शूटर इरफान अहमद उर्फ त... - CG Sandesh

CG : संजू त्रिपाठी हत्याकांड का एक और शूटर इरफान अहमद उर्फ ताबीज यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले में पुलिस ने घटना के करीब 8 माह बाद फरार 4 शूटरों में से एक आरोपी इरफान अहमद को छत्तीसगढ़ पुलिस ने यूपी के गाजीपुर गिरफ्तार किया है।

 


बता दें कि पिछले साल 14 दिसंबर 2022 को सकरी बाईपास रोड पर सवार प्राणनाथ उर्फ संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में पुलिस ने उसके पिता जयनारायण त्रिपाठी, भाई कपिल त्रिपाठी सहित साजिश रचने और मदद करने वाले 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन एक भी शूटर अब तक गिरफ्तार नहीं हो पाया था।

अब पुलिस ने इनमें से एक इरफान अहमद उर्फ ताबीज 28 वर्ष को यूपी गाजीपुर के मऊ पारा, सैदपुर स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भी भेज दिया गया है। इस हत्याकांड में यूपी के रहने वाले तीन और शूटर दानिश अंसारी, एजाज अंसारी और विनय द्विवेदी अभी भी फरार चल रहे हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें