BREAKING : मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, पीएम... - CG Sandesh

BREAKING : मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, पीएम बोले – 2028 में फिर कोशिश कीजिएगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद लोकसभा में सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। इससे पहले पीएम मोदी बोले कि विपक्ष के साथियों की एक बात के लिए तारीफ करना चाहता हूं। वैसे वो सदन के नेता को नेता नहीं मानते। लेकिन मैं उनकी एक बात के लिए उनकी तारीफ करूंगा। सदन के नेता के नाते मैंने उनको एक काम दिया था।


मोदी ने कहा कि मैंने कहा था कि 2023 में अविश्वास प्रस्ताव लेके आओ। वो लोग लेकर आए। मेरी बात मानी उन्होंने। लेकिन मुझे दुख इस बात का है कि उनको पांच साल मिले। थोड़ा अच्छा करते। थोड़ी तैयारी करते। ना मुद्दे खोज पाए। देश को इन्होंने निराश किया है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि 2028 में फिर कोशिश कीजिएगा। जब 2028 में प्रस्ताव लेके आएं तो तैयारी करके आना। ऐसे घिसी-पिटी बातें लेकर मत आना, देश को लगे कि कम से कम आप विपक्ष के योग्य हो, आपने वो योग्यता भी खो दी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें