बसना : आधी रात घर घुसकर महिला से की छेड़छाड़, कई महिलाओं के सा... - CG Sandesh

बसना : आधी रात घर घुसकर महिला से की छेड़छाड़, कई महिलाओं के साथ कर चूका है छेड़खानी

बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव से आधी रात महिला के घर घुसकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. पीडिता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. 

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अगस्त को रात करीब 11 बजे महिला खाना खाकर अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी. उसी समय अचानक आरोपी डालिम खुंटे घर घुसकर बेइज्ज्ती करने की नियत से हाथ बांह पकडकर पैर को खिंचकर छेड़छाड़ करने लगा. महिला ने डर कर जोर से चिल्लाया तो आरोपी अपने चप्पल को छोड़कर भाग निकला.

बताया जा रहा है की आरोपी अन्य महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ और गाली गलौज कर चूका है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पिलवापाली निवासी आरोपी डालिम खुंटे (43) के खिलाफ भादवि की धारा 354, 458 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें