BJP पर पीसीसी चीफ बैज का वार : बोले- पहले आदिवासियों को मारक... - CG Sandesh

BJP पर पीसीसी चीफ बैज का वार : बोले- पहले आदिवासियों को मारकर नक्सलियों का कपड़ा पहना देते थे, अब…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजीव भवन में ‘विश्व आदिवासी दिवस’ पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल हुए।विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के दैरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है।


उन्होंने कहा कि, बस्तर में आदिवासियों को मारकर नक्सलियों का कपड़े पहना देते थे। भाजपा के राज में आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ है। आज बस्तर की सूरत बदल गई है। पिछड़े हुए आदिवासी आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की तस्वीर बदल दी है। इसी वजह से आदिवासी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।वहीं, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि, हम सरकार के पांच सालों के काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे। पिछली बार भी भाजपा के कुशासन के खिलाफ हमने जन-जन तक पहुंचे थे। इस बार हमारी सरकार के कामों के आधार पर वोट मिलेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें