तुमगांव : बस ने NH-53 रोड़ पर 16 मवेशियों को रौंदा, मौत - CG Sandesh

तुमगांव : बस ने NH-53 रोड़ पर 16 मवेशियों को रौंदा, मौत

तुमगांव व कोडार के बीच NH-53 रोड़ पर लकडी डीपो के पास महिंद्रा बस ने मवेशियों को रौंद दिया, जिससे मवेशियों की मौत हो गयी. घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रिय बजरंग दल तथा हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोपी बस चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है और कार्रवाई की मांग की है.

विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता नरेश नायक पिता राजेश नायक निवासी महासमुंद ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अगस्त को तुमगांव व कोडार के बीच NH-53 रोड़ पर लकडी डीपो के पास महिन्द्रा बस क्रमांक CG 04 NA 7914 के चालक ने अपनी वाहन को लापरवाहीपूर्वक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए सड़क पार करती हुई मवेशियों को रौंद दिया. हादसे में 7 गाय, 3 बैल, 6 बछड़ों की मौत हो गयी.

विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रिय बजरंग दल तथा हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उचित कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिन्द्रा बस क्रं0 CG 04 NA 7914 के चालक के खिलाफ भादवि की धारा 429 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें