BJP नेता जबलपुर से लापता...घरवालों ने जताई हत्या की आशंका - CG Sandesh

BJP नेता जबलपुर से लापता...घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

महाराष्ट्र की बीजेपी नेता के मध्यप्रदेश में लापता होने का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी की नेता सना खान एक अगस्त से लापता हैं। सना अपने बिजनेस पार्टनर से मिलने नागपुर से मध्य प्रदेश के जबलपुर गई थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है।

सना ने अपने परिवार से कहा था कि वह दो दिन में वापस आ जाएंगी। लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी ना ही सना आईं। सना का फोन भी बंद है। अब उनके परिवारवालों ने नागपुर के मानकापूर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवार के मुताबिक, वो जबलपुर में अपने बिजनेस पार्टनर पप्पू शाहू से मिलने गई थीं। पप्पू शाहू शराब तस्करी में लिप्त था और वो जबलपुर के पास एक ढाबा चलाता था। सना और पप्पू का बीते कुछ समय से पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

मानकापूर पुलिस थाने की एक टीम सना खान की तलाश में जबलपुर गई है। अभी तक सना का सुराग नहीं मिला है। पप्पू शाहू भी अपने परिवार के साथ फरार है। सना खान की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल नागपुर पुलिस जबलपुर पुलिस की मदद से जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें