CG : सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा : काम करते समय 35 फिट की ऊ... - CG Sandesh

CG : सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा : काम करते समय 35 फिट की ऊंचाई से गिरा श्रमिक

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर जिले के खपाराडीह स्थित श्री रायपुर सीमेंट संयंत्र में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम कर रहा कर्मचारी 35 फिट की ऊंचाई से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से उसके पैर की हड्डी टूट गई है। बताया जा रहा है कि सीमेंट प्लांट में सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर श्रमिकों से कम लिया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, घायल कर्मचारी भवानी वर्मा चंडी गांव का रहने वाला है। वह संयंत्र में अटेंडर का काम करता है। जब युवक कन्वेयर बेल्ट की देखरेख कर रहा था, उसी वक्त 35 फिट की ऊंचाई से गिर गया। जिसे संयंत्र प्रबंधक ने बिना पुलिस को जानकारी दिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया। वहीं संयंत्र प्रबंधक घटना से संबंधित जानकारी देने से बचते नजर आ रहे हैं। एसएसपी दीपक झा ने घटना की पुष्टि की है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें