सरायपाली : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने फूँका जिहादी मानसिक... - CG Sandesh

सरायपाली : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने फूँका जिहादी मानसिकता का पुतला

सरायपाली में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने सर्व हिंदू समाज सरायपाली के सहयोग से हरियाणा के नूंह में हुए हिंसा को लेकर विरोध जताया एवं जिहादी मानसिकता का पुतला फुंका एवं संदेश देकर अवगत कराया की भारत एक लोकतांत्रिक देश है एवं वसुधैव कुटुंबकम सदैव से भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है, भारत के समस्त नागरिको को सामाजिक एवं धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है, परंतु इन सभी संवैधानिक तथ्यों को भूल कर एक विशेष समुदाय द्वारा हिंदूओं के धार्मिक शोभा यात्रा एवं रैलियों पर पथराव एवं हिंसात्मक कृत्य दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। 

हालिया घटना जो हरियाणा के नूंह मे घटित हुआ जिसमे पुनः विशेष समुदाय द्वारा हिंदू धार्मिक यात्रा में पत्थरबाजी के साथ गोलीबारी की गयी जिसमे पुलिसकर्मियों के साथ साथ कई लोगो की मृत्यु हो गयी अत्यंत ही घृणित कृत्य है। नूंह मे घटित घटना को लेकर सरायपाली अंचल के हिंदू समाज में आक्रोश का माहौल है। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया कार्यक्रम में बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ साथ बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बनी रही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें