ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ कोलकाता में लगे पोस्टर… लिखा – ... - CG Sandesh

ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ कोलकाता में लगे पोस्टर… लिखा – अबकी बार दिल्ली में INDIA सरकार

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की घोषणा के ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में इसका असर साफ – साफ दिखने लगा है। आपको बता दें कि, राजधानी कोलकाता में गठबंधन I.N.D.I.A को लेकर नए पोस्टर लगे हैं।

कोलकाता में जगह-जगह पर लगे इन पोस्टर में दिल्ली की ओर इशारा करते हुए राज्य की सीएम और TMC की मुखिया ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ लिखा गया है कि, अबकी बार दिल्ली में INDIA सरकार।


इंडिया नाम से एनडीए विरोधी मोर्चा बनाने की घोषणा की थी

इस पोस्टर की सबसे खास बात ये है कि, पश्चिम बंगाल में लगे इन पोस्टर पर हिंदी में लिखा गया है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व वाले NDA का विजय रथ रोकने के लिए देश की 26 विपक्षी दल एक साथ आए हैं।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 18 जुलाई को इन दलों की एक बैठक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई थी, जहां सभी ने इंडियन नेशनल डेवलवमेंटल इनक्लूसिव एलायंस- इंडिया नाम से एनडीए विरोधी मोर्चा बनाने की घोषणा की थी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें