पिथौरा : तलवार लहराते बदमाश को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पक... - CG Sandesh

पिथौरा : तलवार लहराते बदमाश को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

पिथौरा पुलिस को 3 अगस्त को शाम करीब 6 बजे सूचना मिला कि ग्राम ठाकुरदियाखुर्द में एक व्यक्ति ठाकुरदिया खुर्द कोटवार अमित के घर के पास अपने हाथ में लोहे का तलवार लेकर लहराते हुए गाली गलौच कर रहा है और किसी को भी मार सकता है.

सूचना पर पुलिस ग्राम ठाकुरदियाखुर्द पहूंची, जहां नंदलाल कोंद अपने हाथ में लोहे का तलवार लेकर लहराते हुए गाली गलौज कर रहा था. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर बड़ी मुश्किल से पकड़ा.

आरोपी नंदलाल कोंद पिता केजऊ कोंद उम्र 40 वर्ष निवासी ठाकुरदियाखुर्द के कब्जे से गवाहों के समक्ष लोहे का तलवार जिसकी कुल लंबाई 16.7 सेमी. मुठ की लंबाई 3.06 सेमी. फल की लंबाई 13.1 सेमी. फल की बीच की चौडाई 01 सेमी. को जप्त किया गया. आरोपी का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें