तुमगांव : गाली गलौज करने से मना करने पर चाकू से किया हमला
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा में गली में गाली गलौज कर रहे व्यक्ति को मना करने पर उसने चाकू से वार कर चोट पहुँचाया. ग्राम कांपा निवासी टीकम खंडेलवाल ने अपनी शिकायत में बताया है की 1 अगस्त को रात करीब 09:30 बजे उसके घर के सामने गली में मोतीराम रात्रे गाली गलौज कर रहा था.
टीकम ने उसे गाली गलौज करने से मना किया तो तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर सब्जी काटने वाला छोटा चाक़ू से टीकम के दाहिने हाथ के हथेली में मार दिया, जिससे उसे चोटे आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मोतीराम रात्रे के खिलाफ 294, 323 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें